Patna

बिहार के इस जिले में बन रहा राज्य का पहला रबर बांध,जानिये क्या है खास

पटना।बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि गया में अगले पितृपक्ष मेला यानी अगस्त, 2022 तक विष्णुपद मंदिर के पास फल्गू नदी पर बन रहे राज्य के पहले रबर बांध का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2023 तक योजना को पूरा करने का लक्ष्य था पर सीएम नीतीश कुमार जी के आदेश पर अभी से चालू साल में पूर्ण कर लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जल संसाधन विभाग के बजटीय मांग पर सदन में सरकार का पक्ष रखते हुए जल संसाधन मंत्री ने यह जानकारी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंत्री झा ने गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां देश ही नहीं विदेश से भी बड़ी संख्या में भक्तजन हर वर्ष पिंडदान करने आते हैं। लेकिन फल्गु नदी में मानसून अवधि के बाद जल का प्रभाव कम हो जाने के वजह से भक्तजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि प्लान के तहत मंदिर के 300 मीटर निम्न प्रवाह में 405 मीटर की लंबाई में तीन मीटर ऊंचे रबर बांध का निर्माण जारी है। झा की मानें, तो पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण शहरों गया, बोधगया, राजगीर और नवादा शहर में सालों भर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के मकसद से राज्य की पहली गंगा जल आपूर्ति योजना भी पूरी होने के कगार पर है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!