Samastipur

समस्तीपुर में बगीचे से बरामद हुआ युवक का शव:बाइक सवार युवकों ने किया था अगवा, आपसी रंजिश में हुआ विवाद

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुनास गांव स्थित बगीचे में रविवार की सुबह युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान वैनी ओपी थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बगीचे में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का कहना था कि आपसी रंजिश में इसकी हत्या गोली मारकर की गई है। शुक्रवार को ही कुछ लड़कों के साथ किसी बात को लेकर इसका विवाद हुआ था। विवाद के अगले दिन शनिवार की शाम बाइक सवार युवकों ने मिलकर इसे अगवा करते हुए ले गए थे। आज शव बगीचे से बरामद हुआ है। इसे दो गोली मारी गई है।इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!