Patna

बिहार में 39 हज़ार करोड़ का निवेश, अब बिहार के लोगों को राज्य में ही मिल सकेगा रोजगार

पटना।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को पटना के होटल मौर्य में सीआइआइ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड पीरियड में भी राज्य में सबसे ज्यादा निवेश आया। टोटल 39 हजार करोड़ रुपए का निवेश आया, जिसमें सिर्फ 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश एथेनाल में हुआ है। उद्योग मंत्री ने कहा कि मेक इन बिहार को हम बढ़ावा दे रहे हैं। इसका विषय एडवांटेज बिहार संकल्प से सिद्धि, बिहार 75 था। मंत्री ने कहा कि राज्य में पानी है, मक्का है, कुशल कामगार हैं। इसलिए बिहार एथेनाल का हब बन सकता है।

 

उद्योग मंत्री ने कहा कि चार एथेनाल इकाई बनकर तैयार है। 13 जगहों पर काम जारी है। रिकॉर्ड समय में पेप्सी का प्लांट तैयार हुआ है। मुजफ्फरपुर में मेगा फूड पार्क का निर्माण भी शुरू हो गया है। चीनी मिलों की जमीन को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। बिहार में फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं दिख रही हैं। बिहार की सीमा पर सिरेमिक टाइल्स और शीशा की प्लांट स्थापित की जा सकती है। राज्य में इलेक्ट्रॉनिक बिजली मीटर बनाने पर बात हुई है। सिवाय उद्योग के हर सेक्टर में बिहार आगे हैं। मोदी ने कहा कि हरियाणा में काम करने वाले बिहार के मजदूरी यहां लौटने के इच्छुक है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!