Samastipur

दलसिंहसराय:आधारपुर की टीम 6 विकेट से जीत पहुँची फाइनल में

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को shshr के बाजार समिति मैदान में आधारपुर बनाम रणवीर एलेवन के बीच खेला गया. जिसमें एलेवन टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन बनायी. रणवीर एलेवन के तरफ से तुषार ने बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 19 रन बनाया.आधारपुर के तरफ से मलिंगा ने दो, करण, अमरेश, बाबा ने एक-एक विकेट लिया.

जवाबी पारी खेलते हुए आधारपुर की टीम 15 वीं ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर ली.इस तरीके से 6 विकेट से मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुँच गई. आधारपुर के संदीप को शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया.मौके पर कॉमेंटेटर के रूप में गुरुदेव कुमार पटेल उर्फ जीकेपी , स्कोरर चंदन व विकास के साथ सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे. रविवार को बाजार समिति और आधार पुर के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!