Patna

यूक्रेन में फंसे बिहारवासियों की होगी वापसी,नीतीश बोले; विमान से लाया जाएगा दिल्ली-मुंबई, खर्च उठाएगी सरकार

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूक्रेन से दिल्ली-मुंबई आने वाले बिहार के लोगों को राज्य सरकार के खर्चे पर लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय से समन्वय कर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुंंबई और दिल्ली में लैंड करने की सूचना मिली है, जहां से बिहार आने वाले लोगों का संपूर्ण किराया राज्य सरकार देगी। इसके पहले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूक्रेन में फंसे बिहारी विद्यार्थियों के मामले को अधिकारी लोग देख रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिल्ली में बिहार की स्थानिक आयुक्त पलका सहनी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंत्री संजय झा ने भी किया ट्वीट

 

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर दिल्ली में बिहार की स्थानिक आयुक्त पलका सहनी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है। इस मसले पर सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस विषय को काफी गंभीरता से स्वयं मानीटर कर रहे हैं। दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त संबंधित दूतावास के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं। विद्यार्थियों को यूक्रेन व अन्य हिस्से से सुरक्षित लाने की गति को तेज करने पर लगातार संपर्क में हैं। बिहार के अधिकारी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। यह प्रयास प्रक्रिया में है कि बिहार के विद्यार्थियों को यूक्रेन के पड़ोसी राज्य हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक रिपब्लिक और रोमानिया के रास्ते बाहर निकाला जाए। बिहार की सरकार उन विद्यार्थियों के स्वजनों के साथ हैं, जो यूक्रेन में फंसे हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!