Samastipur

दलसिंहसराय: एटीएम कार्ड बदल उचक्कों ने वृद्ध से उड़ाया 25 हजार रुपए

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर बुधवार को पैसे निकालने एटीएम पहुंचे वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने 25 हजार रुपए उड़ा लिया. घटना के बाद वृद्ध ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना की पुलिस को किया है.पीड़ित वृद्ध विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चमथा गांव निवासी एतवारी सिंह ने थाना की पुलिस को आवेदन देते हुए बताया कि वह एनएच 28 किनारे स्थित उज्जीवन बैंक की शाखा के एटीएम मशीन से पैसा निकालने पहुंचे.जहां रुपए निकासी होने में दिक्कत आने पर पास में ही मौजूद एक युवक की मदद मांगी. इसी दौरान युवक ने चतुराई से एटीएम कार्ड का पिन जानने के बाद उसे अपने पास मौजूद दूसरे कार्ड से बदलकर रुपए नही निकलने की बात बतलाते हुए चला गया.वहीं कुछ देर बाद ही वृद्ध के मोबाइल फोन पर एनएच 28 किनारे स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से 25 हजार रुपए की निकासी करने का पता चला. रुपए निकासी का मैसेज देखकर वह एक्सिस बैंक के एटीएम पर पहुंचे.तब तक वह युवक वहां से फरार हो गया था. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पुलिस एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखते हुए जांच में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!