Muzaffarpur

अवध असम एक्सप्रेस से रहस्यमय ढंग से महिला गायब:मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हुई लापता

मुजफ्फरपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अवध असम एक्सप्रेस से रहस्यमय ढंग से महिला गायब।

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस से एक 27 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। घटना के बाद महिला के परिजनों के होश उड़ गए। घटना के बाद महिला के पति व उसके परिजन उसकी तलाश में जुटे है। लेकिन, महिला का कुछ सुराग नही मिल सका।

 

दरअसल, महिला अपने पति व 7 वर्षीय बच्ची के साथ राजस्थान जा रही थी। इसी बीच वह अचानक ट्रेन से गायब हो गई। मामले को लेकर महिला के पति जितेंद्र दास व उसके अन्य परिजन मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित आरपी थाने पहुंचे। वहां उन्होंने मामले की शिकायत की।

 

इधर, महिला के पति जितेंद्र दास ने बताया वह टाइल्स बेचने का काम करता है। वे लोग दरभंगा जिले के रहने वाले है। उनकी पत्नी का नाम पूनम देवी है। उन्होंने कहा कि वे लोग दरभंगा से समस्तीपुर पहुंचे थे। उनका अवध असम एक्सप्रेस में S2 बोगी में रिजर्वेशन था। वे अपनी पत्नी व बच्चे के साथ समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन में चढ़े थे। वहां से वे लोग मुजफ्फरपुर तक साथ में पहुंचे। उन्होंने कहा वे दोनों S2 के सीट नंबर 57 लर बैठे थे।

 

साथ ही कहा कि मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने के वक्त बच्ची को चना खरीदकर दिया था। इसी दौरान पत्नी बाथरुम जाने के लिए निकली थी। ट्रेन खुलने के बाद जब वह वापस नहीं आई तो उसकी खोजने के लिए बाथरुम की ओर गया। लेकिन, वह उधर नहीं थी। जिसके बाद वह पूरी ट्रेन में उसकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।

 

बाद में जितेंद्र बच्चों के साथ छपरा जंक्शन उतर गया। वहां उन्होंने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद गुरुवार को वे लोग मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। वहां जीआरपी थाने में मामले की शिकायत की। जिसके बाद जीआरपी ने जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। लेकिन, जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला दिख नहीं सकी। इधर, जीआरपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!