Patna

स‍िरफ‍िरे आशि‍क की छेड़खानी से तंग लड़की ने पंखे से लटक कर दी जान, पश्‍च‍िम चंपारण में चौकाने वाली घटना

पश्चिम चंपारण। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग ने छेड़खानी की घटना के बाद लोक लज्जा की भय से बुधवार की देर रात उसने पंखे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट हॉस्पिटल बेतिया भेज दिया है। एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर गांव का युवक शाहिद हुसैन गलत नियत से नाबालिग के घर में घुसा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की के माता-पिता इलाज कराने अस्पताल में थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घर सुनसान पाकर युवक पहुंच गया और छेड़खानी करने लगा। लड़की के चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़ कर बंधक बना लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार की रात में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके कुछ देर बाद लोक लज्जा के भय से लड़की फंदे से लटककर आत्म हत्या कर ली। उल्लेखनीय है कि मृत नाबालिक के पांच भाई बहन की मौत पहले ही चुकी हैं। एक भाई और एक बहन बचे थे, जिसमें इस बहन की भी मौत हो गई है। एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

 

-मामले में पुलिस ने दर्ज की दो प्राथमिकी

 

शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया पहले लड़की के साथ छेड़खानी मामले में युवक शाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया और उस पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फिर लड़की को आत्महत्या के लिए उसकाने के मामले में भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!