Samastipur

समस्तीपुर:पारमालपुर रामजानकी मंदिर में राम-जानकी की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा, माहौल भक्तिमय

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रखंड क्षेत्र में वसंत पंचमी की शुभ बेला बीतने के बाद ग्रामीण इलाकों में नवनिर्मित शिवालयों, हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिरों में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की होड़ सी लगी है। जिससे समूचा इलाका धार्मिक अनुष्ठान से गुंजायमान हो उठा है। इसी के मद्देनजर गुरूवार को मालपुर पंचायत के पार मालपुर गांव में नवनिर्मित रामजानकी मंदिर में भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हेतु 501 कुंवारी कन्याओं व सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं ने विशाल कलश शोभायात्रा निकाल ग्राम भ्रमण किया।

 

इस अवसर पर मालपुर पंचायत के पूर्व सरपंच अमरेंद्र कुमार की अगुवाई में बच्चे बुजुर्ग महिलाएं युवा सैकड़ों की तादाद में मालपुर, बथौल, बरैपुरा, सहुरी आदि ग्राम का भ्रमण कर पूर्व सरपंच के पारमालपुर अवस्थित नव निर्मित रामजानकी मंदिर पहुंचे। जिसके बाद विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा विधि पूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान रामधुन के बीच जय सीताराम, बजरंगबली की जय आदि का जयकारा श्रद्धालुगण लगाते रहे। शोभायात्रा में समाजिक कार्यकर्ता सह मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा नेता सूचित कुमार पासवान, मनोज कुमार महतो, रामनारायण महतो, महंथ नाथो शर्मा, मुन्ना दास, गुलाब दास आदि थे।

 

प्राण प्रतिष्ठा के आठवें दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती आदिशक्ति का पट खुला

बछवाड़ा | प्रखंड क्षेत्र गीताधाम ठाकुरबाड़ी फतेहा में गुरुवार को आठवें दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती आदिशक्ति को स्थापित करते हुए प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई। मां भगवती आदिशक्ति के पट खुलते ही स्थानीय लोगों समेत दूसरे राज्य से आए महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने खोईंछा भर कर अपनी अपनी मन्नतें पूरी करने की प्रार्थना करने लगे। वहीं दूसरी तरफ गीताधाम ठाकुरबाड़ी फतेहा के सभागार में दर्जनों श्रद्धालुओं के द्वारा राम चरित्र मानस पाठ किया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाठ से सदगुरु गीताधाम समेत पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!