Patna

बिहार में आज से तीन दिनों तक बारिश,मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया।

पटना। Bihar Weather Update: बिहार के मौसम (Bihar Ka Mausam) में गुरुवार से बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को प्रदेश में हवा का रूख पछुआ से पूर्वी हो गया है। प्रदेश में पछुआ हवा की जगह दक्षिण पूर्वी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से नमी लेकर आ रही पूर्वी हवा के कारण गुरुवार से मौसम में बदलाव आएगा। गुरुवार से आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को चक्रवाती परिसंचरण के कारण पटना समेत राज्य के दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

26 फरवरी तक होती रहेगी बारिश

25 फरवरी को भी पटना व इसके आसपास के जिलों के अलावा दक्षिण पूर्वी, उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य जिलों में मौसम का यही हाल बने रहने के आसार हैं। वहीं 26 फरवरी को बिहार के पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं अन्य इलाकों का मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले चार दिनों तक न्यूनतम पारे में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार है।

बिहार में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार
10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी सीतामढ़ी रहा सबसे ठंडा स्थान
13.4 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान
दो दिनों तक पटना सहित प्रदेश के मौसम में दिखेगा बदलाव
मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी
26 फरवरी के बाद सामान्‍य होगा मौसम

राज्‍य के कुछ इलाको में 25 फरवरी के बाद तो सभी इलाकों में 26 के बाद मौसम साफ रहने के साथ सामान्य हो जाएगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

प्रदेश –      22 फरवरी         23 फरवरी
पटना –       11.4              13.4
गया –        9.7                11.8
भागलपुर –   12.6               13.0
पूर्णिया –     12.8                13.0
मुजफ्फरपुर – 13.9               12.9
छपरा –      13.5                13.3
सुपौल –    12.9                 13.5
सबौर –    12.5                  14.0
(न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पटना            27.4                 13.4
गया             28.2                  11.8
भागलपुर         27.2                 13.0
मोतिहारी        26.5                   13.5
पूर्णिया          26.3                   13.0
(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!