हुई अनोखी शादी:शादी के 1 दिन पहले हल्दी के दिन मां बनी दुल्हन,जानें पूरी कहानी…
नई दिल्ली।कोंडागांव। आदिवासियों की अपनी एक अलग परंपरा व प्रथा है जिसका निर्वहन वे वर्षों से करते आ रहे हैं। इनमें से ही एक प्रथा पैठू है जो अब भी प्रचलन में है। इसके तहत समाज की लड़की अपनी व अपने परिवार की मर्जी से पसंद के लड़के के घर जाती है और उसके साथ रहती है। एक गांव में शादी के रस्म के दौरान ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का जन्म होने पर वर-वधू पक्ष के लोग नाराज होने की बजाय खुशी से झूम उठे। दरअसल हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन को प्रसव पीड़ा हुई और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, यहां उसने बेटे को जन्म दिया।
बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज में आज भी पैठू प्रथा प्रचलित है, इसमें शादी से पहले दुल्हन अपनी व अपने परिवार की मर्जी से होने वाले दूल्हे के साथ रहती है। छत्तीसगढ़ के कोंडागाव जिले के बड़ेराजपुर में आदिवासी समाज के लोग रहते हैं। यहां की रहने वाली शिवबत्ती की शादी 31 जनवरी को ओडिशा के चंदन नेताम से तय थी। कोंडागांव जिला के बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम बांसकोट निवासी शिवबती मंडावी की शादी 31 जनवरी को ओडिशा निवासी चंदन नेताम के साथ होने वाली थी। 30 जनवरी को दुल्हन का हल्दी का रस्म चल रहा था, इसी दौरान अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
हल्दी की रस्म के दौरान मां बनी दुल्हन
शादी से एक दिन पहले 30 जनवरी को शिवबत्ती हल्दी की रस्म निभा रही थी। इसी बीच उसे पेट में दर्द हुआ और कुछ ही देर बाद पता चला कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।
शादी से एक दिन पहले दुल्हन के मां बनने पर…
चौंकिये मत आगे जो हुआ वो और भी हैरान करने वाल है। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना शादी के बच्चा होने पर माहौल गंभीर हो गया होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ बल्कि शादी के साथ ही बच्चा होने की डबल खुशी ने लोगों को और उत्साहित कर दिया।
पैठू प्रथा के चलते शादी से पहले मां बनी दुल्हन
अब आपको बताते हैं ये सब हुआ कैसे। इस बारे में दुल्हन की मां बताया कि आदिवासी समाज में पैठू प्रथा का चलन है। पैठू प्रथा को एक तरह से आप लिव इन रिलेशनशिप की तरह समझ सकते हैं। बच्चे के जन्म लेते ही वर व वधू पक्ष के लोगों की खुशियां दोगुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन पूर्व से ही गर्भवती थी। 8 महीने तक वह उसके साथ रही थी। इस बीच वह गर्भवती हो गई थी, तब दोनों पक्ष के लोगों ने तय किया कि अब दोनों की शादी कर देनी चाहिए।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
