Indian RailwaysPatna

जल्द चलाने जा रहा है बिहार में डबल डेकर ट्रेनें,इस रूट पर दौड़ाने का प्लान,जानें क्या है खासियत ।

पटना।Indian Railway New Double Decker Train: रेलवे समय-समय पर नए-नए प्रयोग करता रहता है. इसी क्रम में रेलवे जल्द ही डबल डेकर ट्रेनें चलाने जा रहा है. दरअसल लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेल (Indian Railways) ने ये फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक इन ट्रेनों में कुछ ऐेसे कोच भी होंगे, जिसमें नीचे माल ढुलाई और ऊपर सवारी की सुविधा दी जाएगी. इसको लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) और ईस्टर्न रेलवे (ER) ने रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली को प्रस्ताव भेजा है. जानकारी के मुताबिक इस फैसले को मंजूरी मिलते ही पहली खेप में एक-एक नई रैक बिहार और पश्चिम बंगाल को मिलेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस रूट पर चलाने पर किया गया है फैसला

ज्ञात हो कि पूर्व में धनबाद से हावड़ा के लिए डबल डेकर चलायी गयी थी, जो फिलहाल बंद है. वहीं अब दिल्ली से हावड़ा रेल मार्ग पर भी डबल डेकर चलाने की बात शुरू की गयी है. फिलहाल ECR ने पटना, बरौनी, कटिहार के रास्ते और पटना, किऊल के रास्ते डबल डेकर ट्रेन चलाने का रूट तय किया है. जबकि पूर्व रेलवे कोलकाता ने कम ऊंचाई वाली डबल डेकर की मांग की है, जो मालढुलाई और यात्री की सुविधा वाली ट्रेन होगी.

 

रेलवे के पीआरओ ने कही ये बात

इस मामले को लेकर ईसीआर के पीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल दिल्ली से हावड़ा तक डबल डेकर ट्रेन चलाने के लिए विचार किया जा रहा है. फिलहाल डबल डेकर का प्रस्ताव अभी रेलवे के वरीय अधिकारियों को भेजा गया है. वहीं उन्होंने कहा की अगर अनुमति मिलती है तो, सबसे पहले ECR और ER रेलखंडों को डबल डेकर ट्रेन के परिचालन के लायक बनाना होगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!