Patna

14 वर्षों का इंतजार होगा खत्म:CM नीतीश कुमार करेंगे श्रीकृष्ण सेतु और घोरघट पुल का लोकार्पण ।

रजनीश, मुंगेर। लंबे इंतजार की घड़ी आज समाप्त हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) शुक्रवार को गंगा पर बने मुंगेर-खगड़िया श्रीकृष्ण सेतु का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मुंगेर-भागलपुर सीमा पर नवनिर्मित घोरघट पुल का भी शुभारंभ करेंगे। दोनों पुल पूरी तरह बनकर तैयार है। श्रीकृष्ण सेतु चालू होने के बाद मुंगेर से सीधा उत्तर बिहार, कोसी और सीमांचल के जिले जुड़े जाएंगे। घोरघट पुल शुरू होने से पटना को मु्ंगेर के रास्ते भागलपुर से जुड़ जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुख्यमंत्री पहले घोरघट पुल का लोकार्पण करेंगे, इसके बाद लाल दरवाजा स्थित समारोह स्थल से श्रीकृष्ण सेतु का। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री नितिन गडकरी वर्चुअल माध्यम से इस लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। दरअसल, घोरघट पुल 2007 में क्षतिग्रस्त हो गया था। 14 वर्षों के बाद यह पुल बनकर तैयार हुआ है। अब यात्री बसों व बड़े मालवाहक वाहनों का भी इस सड़क मार्ग से परिचालन शुरू हो जाएगा। घोरघट पुल की लंबाई दोनों तरफ के एप्रोच पथ को मिलाकर आठ सौ मीटर के आसपास है।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम

11.15 बजे- स्टेट हैंगर से प्रस्थान
12 बजे- भागलपुर के गंनगनिया हेलीपैड पर आगमन
12.05 बजे- घोरघट के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान।
12.15 बजे- घोरघट पुल का लोकार्पण करते हुए
12.40 बजे-मुंगेर, माधव कित्ता, लाल दरवाजा, आगमन
2.20 बजे- श्री कृष्ण सेतु से गंगा पार बेगूसराय जिले स्थित श्री चन्द्रपुर हेलीपैड के लिए प्रस्थान
2.40 बजे- हेलीकाप्टर से पटना रवानगी

श्रीकृष्ण सेतु का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 20 वर्ष पहले 2002 में किया था। डबल डेकर इस पुल पर नीचे से ट्रेनें गुजरती हैं, ऊपर में वाहनों का परिचालन होगा। 12 मार्च, 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रेन परिचालन को हरी झंडी दिखाई थी। एप्रोच पथ नहीं बनने से वाहनों का परिचालन अबतक शुरू नहीं हो सका था। पुल की लंबाई 3.692 किमी है। मुंगेर और बेगूसराय तरफ से पुल के एप्रोच पथ की लंबाई कुल 14.5 किमी है।

घोरघट पुल पर एक नजर

2007 में घोरघट स्थित पुराने अंग्रेजों के बेली ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़े वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया। 2009 में 11 करोड़ की लागत से पुल निर्माण का टेंडर निकाला गया, पुल निर्माण का कार्य 2011 में शुरू हुआ। भागलपुर की तरफ एक पाया टेढ़ा हो जाने, जमीन अधिग्रहण में कठिनाई तथा पुल निर्माण की लागत बढऩे के कारण कंपनी ने काम छोड़ दिया। 2020 में पुल निर्माण निगम को मिला काम। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को घोरघट पुल बनाने का काम दिया गया। निगम ने 2022 के जनवरी माह में पुल का निर्माण पूरा कर लिया गया।

श्रीकृष्ण सेतु और घोरघट पुल पूरी तरह बनकर तैयार है। पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री शुक्रवार को करेंगे। मुंगेर वासियों को दो बड़े तोहफा मिलने जा रहे हैं। – नवीन कुमार, जिलाधिकारी, मुंगेर

श्रीकृष्ण सेतु के लोकार्पण को लेकर गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और पंचायती राज्य मंत्र सम्राट चौधरी मुंगेर पहुंचे। शहर के भगत सिंह, अटल चौक पर दीप जलाएं और शहरवासियों को आज 11 दीप जलाने की अपील की। मंत्री के साथ विधायक प्रणव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल सहित कई थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!