Patna

बिहार:होली में स्पेशल ट्रेन व बसें प्रवासियों का सफर करेंगी आसान

पटना। होली में बाहर के राज्यों से अपने घर आने वाले प्रवासियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेल और बसों के टिकट बुक कराए जा चुके हैं। स्थिति यह है कि होली के एक महीने पहले ही बिहार व खास कर पटना आने वाली ट्रेनों की सीटें फुल हो गई हैं। बसों की भी कमोबेश यही हालत है। लेकिन लोग इससे परेशान ना हों। होली में स्पेशल ट्रेन व बसें प्रवासियों का सफर आसान करेगी। त्योहार को लेकर रेलवे और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने योजना बनानी शुरू कर दी है। होली के दौरान जहां कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, अंतरराज्यीय बसों के फेरे में भी खासा इजाफा किया जाएगा ताकि बिहार आने वाले लोगों को परेशानी ना हो।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एक महीने पहले ही बिहार

 

आने वाली ट्रेनों में वेटिग

दरअसल होली बिहार के प्रमुख पर्वों में एक है। यही कारण है कि काम काज के लिए अन्य राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग यह पर्व अपने सगे संबंधियों के साथ मनाना चाहते हैं। पुख्ता तैयारी कर चुके लोग महीनों पहले से ट्रेन और बस का टिकट बुक करा लेते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले घर लौटने की इच्छा रखने वालों को बिहार आने वाली ट्रेनों और बसों में सीट नहीं मिलने से मन मसोसकर रह जाना पड़ता है। बिहार के ज्यादातर प्रवासी दिल्ली, यूपी, पंजाब, मुंबई व गुजरात में रहते हैं। होली के दौरान वहां से हजारों की तादाद में लोग बिहार आते हैं। जिसके कारण ट्रेनें और बसों पर दबाव रहता है। वर्तमान में स्थिति यह है कि नई दिल्ली से बिहार आने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी व विक्रमशिला एक्सपप्रेस सहित ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर सहित एसी डिब्बे तक में होली से एक महीने पहले ही वेटिग शुरू हो गई है।

 

चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, और

 

बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे होली के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या का आकलन कर रहा है। होली में यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि ट्रेनों की संख्या कितनी होगी और वह कब चलेगी रेलवे जल्द इसकी घोषणा करेगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने भी होली में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविद कुमार ने बताया कि वर्तमान में निगम 400 इंटर स्टेट और पीपीपी माडल के तहत 300 बसों का संचालन कर रहा है। बसों की आन लाइन बुकिग की जाती है। होली के दौरान बुकिग की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे में इजाफा किया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी ना झेलनी पड़े।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!