Patna

20 महीने के अंकुश की प्रतिभा पर फिदा हैं लोग, गूगल जैसी है मेमोरी, फटाक से देता है सारे जवाब

पटना।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आज के युग में जब भी कोई सवाल का जवाब ढूंढना होता है, तो हम गूगल सर्च इंजन का रुख करते हैं। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति सवालों का जवाब तेजी से देता है तो लोग उसको गूगल जैसा दिमाग वाले बताते हैं। हम ऐसे ही गूगल जैसे दिमाग वाले 20 महीने के बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोग गूगल ब्वॉय के नाम से जानने लगे हैं।

 

गूगल ब्वॉय अंकुश राज का घर झारखंड के गिरिडीह जिले में है। 20 महीने के अंकुश की याददाश्त के सभी कायल हैं। लोग अंकुश को गूगल बॉय, छोटा कौटिल्य जैसे नाम से पुकारने लगे हैं। मां की गोद में बैठकर अंकुश हर सवालों का तेजी से जवाब देता है। इस बच्चे की खूबी है कि जो इसे एक बार बता दिया जाता है वह उसके दिमाग में पूरी तरह सेव हो जाता है और अपनी तोतली जुबान से बोलने लगता है। अंकुश के प्रतिभा के कई सारे वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

बालक अंकुश और उसकी माता

20 महीने के अंकुश को गुड इंग्लिश की पूरी किताब अच्छे से याद है। बुक में दिए गए पक्षियों, जानवरों, फूलों और सब्जियों के अंग्रेजी नाम अंकुश से फटाफट बताता है। अंकुश को प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की पूरी जानकारी है। जिस अवस्था में बच्चे अपने माता-पिता का नाम सही से बोलने में सक्षम होते हैं, उस उम्र में यह बच्चा तमाम बातों को कंप्यूटर की भांति तुरंत अपने मेमोरी में सेव कर लेता है।

 

अंकुश के पिता अशोक यादव ओडिशा में ट्रक ड्राइवर हैं। अंकुश की मां निशा भारती घर में ही काम-काज देखती है। अंकुश की बातें याद रखने में भले ही ईश्वर की देन हो लेकिन इसे निखारने में मां और दादी की अहम भूमिका है। मां अपने बच्चे की पढ़ाई का बेहद ख्याल रखती है। गांव को गौरवान्वित कर चुके अंकुश को लेकर यहां के स्थानीय लोग बेहद खुश हैं।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!