गिरफ्तारी:दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
समस्तीपु।थाने के हवासपुर व बेलारी गांव से पुलिस ने दो युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक हवासपुर के रंजीत कुमार मिश्रा व बेलारी गांव के मनोज पासवान बताया गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक शराब के नशे में परिजनों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रंजीत मिश्रा पूर्व में भी मारपीट में जेल जा चुका है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।