Samastipur

दलसिंहसराय:माइक्रो फिनांस कम्पनी के प्रबंधक से हथियार के बल पर 80 हजार लुटा,दो को पकड़ पूछताछ ।

दलसिंहसराय ।कुणाल गुप्ता। दलसिंहसराय के सीमाई क्षेत्र स्थित दौलतपुर व खम्हार के बीच मंगलवार की शाम एक माइक्रो फिनांस कम्पनी के शाखा प्रबंधक से बदमाशो द्वारा हथियार के बल पर 80 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है.पीड़ित की पहचान सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क के शाखा प्रबंधक दिवाकर कुमार दुबे के रूप में हुई है.वही घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शक के आधार पर घटनास्थल के पास बसे एक गांव से दो युवकों को थाने लाकर पूछताछ की है.
थाने लाये गये युवकों की एक बाइक भी सत्यापन के लिए पुलिस ने कब्जे में लिया है.शाखा प्रबंधक दिवाकर कुमार दुबे ने बताया कि अन्य गांव के साथ ही चकबेदुलिया से रुपये की वसूली कर वे वापस शाखा लौट रहे थे.तभी रास्ते मे पीछे से आये बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें पिस्टल के बल पर रोक लिया.इसके बाद उनके बाइक की डिक्की एवं बाद में जैकेट आदि की तलाशी लेकर करीब 80 हजार रुपये व टेबलेट(मिनी लेपटॉप) लूटकर सभी भाग गए.जिसके बाद उन्होंने पुलिस को 100 नम्बर पर कॉल कर जानकारी दी.इसके बाद पुलिस हरकत में आई.समाचार लिखने तक लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिये प्रबंधक थाने पर मौजूद थे.थानाध्यक्ष कुमार ब्रिजेश ने बताया कि रुपये छीन लेने की जानकारी मिलने पर दो युवकों को पूछताछ के लिये थाने लाया गया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!