Patna

खुशखबरी;बिहार में स्वर्ण भंडार की संभावना, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी;पहुंची टीम

पटना : बिहार में जमुई जिला के सोनो में स्वर्ण भंडार की संभावना है। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम इसके उत्खनन की योजना पर काम कर रहा। संभावना के आकलन-अध्ययन के लिए निगम के अधिकारी पटना पहुंच चुके हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इस्पात मंत्रालय से जुड़े कार्यों में बिहार किस तरह से केंद्र में है, इस पर उन्होंने विस्तार से बात की। आरसीपी ने गुरुवार को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम को कहा था कि इस्पात ही नहीं, सभी तरह के खनिज स्रोत को विकसित करने का जिम्मा है। उसी दौरान यह बात सामने आई कि जमुई के सोनो में स्वर्ण भंडार है। इसके उत्खनन की योजना के उद्देश्य से निगम के अधिकारी बुधवार को ही पटना पहुंचे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मक्का और मखाना के लिए भी पहल का निर्देश

 

आरसीपी ने बताया कि जमुई में लौह अयस्क भी है, लेकिन उसकी गुणवत्ता तय मानक से थोड़ी कम है। इसलिए उसमें मिश्रण कर बेहतर लोहा तैयार हो सकेगा। जमुई के अतिरिक्त औरंगाबाद और गया में भी खनिज की बात सामने आई है। इस पर काम होना है। इसके अतिरिक्त उनके मंत्रालय के अधीन एक निगम खाद्य उत्पादों के विपणन का काम देखता है। वह त्रिपुरा के कटहल को इंग्लैैंड में बेच रहा। उसे बिहार के मक्का और मखाना पर काम करने को कहा गया है।

 

बिहार में वेस्ट टू वेल्थ की काफी संभावना

 

आरसीपी सिंह ने कहा कि वेस्ट टू वेल्थ के तहत आने वाले समय में बिहार में काफी संभावना है। स्क्रैप नीति आने के बाद यहां सेकेंडरी स्टील का काम बढ़ेगा। प्लास्टिक के कचरे को स्टील फैक्ट्री में ईंधन के रूप में इस्तेमाल से बात आगे बढ़ेगी। गया के समीप गम्हरिया में 1,670 एकड़ में विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल पार्क में मदर इंडस्ट्री लगेगी।

माइंडसेट बदलना जरूरी, इससे उद्यमिता विकसित होगी

 

आरसीपी सिंह ने कहा कि माइंडसेट बदलना बहुत जरूरी है। 20 हजार की नौकरी से बेहतर है कि आप प्रतियोगिता परीक्षाओं को लेकर जितनी मेहनत करते हैैं उतनी उद्यमिता पर करें। पंजाब भी बिहार की तरह लैैंड लाक्ड राज्य है। वहां भी खनिज नहीं, लेकिन देश में सेंकेडरी स्टील के उत्पादक शीर्ष के राज्यों में वह है।

बिहार को विशेष दर्जा के अवययों का लाभ मिलना चाहिए : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के सवाल पर आरसीपी ने कहा कि इसके अवयवों का लाभ बिहार को मिलना चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!