Samastipur

मध्यप्रदेश से अपहृत युवती,समस्तीपुर के पिरौना से बरामद

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से चार साल पूर्व अपहृत लड़की को मध्यप्रदेश पुलिस ने हसनपुर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में सोमवार की रात छापेमारी कर अपहृत लड़की को बरामद कर अपहर्ता युवक के पिता को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश ले गई। बताया गया है कि पिरौना के राम उदगार महतो के पुत्र मध्यप्रदेश के रीवा जिले के विछिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को वर्ष 2018 में बहला फुसला कर अपहरण कर ले भागा था। उसके बाद अपहृता के पिता द्वारा विछिया थाना में कांड दर्ज कराकर अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई। थाने में प्राथमिकी दर्ज होते ही मध्यप्रदेश पुलिस छानबीन में जुट गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!