Samastipur

पूर्वानुमान:न्यूनतम तापमान 13.50, अब नहीं लौटेगी समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जनवरी के प्रथम सप्ताह में ही मौसम करवट ले रही है। न्यूनतम तापमान जहां सात- आठ होना चाहिए था , शुक्रवार को तीखी धूप के साथ तापमान 13.5 पर पहुंच गया। जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। आज अधिकतम तापतान 23.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जो समान्य तापमान से 1.5 डिग्री अधिक है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अब कड़ाके की ठंड जाती रहेगी। राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ ए सत्तार ने 8-12 जनवरी के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में संभावना व्यक्त की गई है कि 9-11 जनवरी के बीच समस्तीपुर के अलावा उत्तर बिहार के आसमानों में बादल छाया रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 21-24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

 

किसानों के लिए सलाह

 

आलू, टमाटर, मटर, धनियां, लहसून एवं अन्य रबी फसलों में झुलसा रोग की निगरानी करें। नवंबर माह के शुरू में बोयी गई रबी मक्का की फसल जो 55-60 दिनों की हो गई है। इन फसलों में नत्रजन उर्वरक का मिट्‌टी चढावें। गेहूं की 30-35 दिनों की अवस्था में हो गए हैं तो इसमें खर पतवार उग गउ होंगे उसे साफ कर दें। सरसों में सफेद रतुआ रोग की निगरानी करें। जो प्याज-50-55 दिनों का हो गया है उसे तैयार क्यारी में पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटी मीटर पर रोपाई करें। सब्जियों में निकाई गुड़ाई करें। तापमान में गिरावट के कारण दुधारू पशुओं के दुध उत्पादक में आयी गिरावट को दूर करने के लिए हरे चारे दें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!