Samastipur

दलसिंहसराय:कम्युनिस्ट नेता के निधन पर शोक सभा का आयोजन

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद दलसिंह सराय की ओर से कॉ बैद्यनाथ ठाकुर के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन शहर के महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय में राम बिलास शर्मा की अध्यक्षता में की गई.वक्ताओं ने बैद्यनाथ ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री ठाकुर कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता थे.वे पार्टी के राज्य कार्यकारणी सदस्य एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समस्तीपुर के पूर्व जिला सचिव के साथ किसान संगठन के नेता थे.वो अंतिम समय तक कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे. उनके निधन से पार्टी को काफी क्षति पहुंची है. बैद्यनाथ ठाकुर का निधन लंबे बीमारी के कारण बीते 10 जनवरी को हो गया वे लगभग 86 वर्ष के थे.शोक सभा को अंचल सचिव कॉमरेड विनोद कुमार समीर, शंभु कुमार चौधरी, शंकर राम, शुभेन्द्र कुमार,पवन कुमार आजाद, मोहम्मद यूनुस, कारो देवी, विमला देवी,तिरपीत राय,जगदेव दास,सुखदेव दास आदि ने संबोधित किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!