Samastipur

दलसिंह सराय के बल्लोंचक के पास ट्रक व कार मे भीषण टक्कर चार लोग जख्मी

विक्की कुमार

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के बल्लोंचक एन एच 28 पेट्रोल पंप के पास कार व ट्रक की आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसमे कार मे बैठे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गया।
कार पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया तथा ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी सुचना स्थानीय थाना को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस के द्वार सभी घायलों को दलसिंह सराय अनुमण्डलीय अस्पताल भर्ती कराया गया जहा सभी की प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया जख्मी की पहचान वारिशनगर के कुसईया हजपुरवा निवासी स्वर्गीय रविंद्र महतो का पुत्र सुमन कुमार, स्वर्गीय महिंदर नारायण ठाकुर का पुत्र राजेश्वर ठाकुर, स्वर्गीय रामकिशोर ठाकुर का पुत्र रामकिशुन, एवं राजेंद्र राय का पुत्र किशोर चंद्र राय के रूप में की गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने बताया की मुसरीघारारी की ओर से तेज रफ़्तार से स्विफ्ट डिजायर कार आ रही थी तथा बेगूसराय की ओर से आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमे चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!