Weather UpdateSamastipur

समस्तीपुर:24 जनवरी को तेज हवा के साथ हो सकती है वर्षा-मौसम विभाग ।

समस्तीपुर।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को आगामी 22-26 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में गरज वाले बादलों के बनने की संभावना है। वहीं इसके प्रीााव से आगामी दो-तीन दिनों 22-24 जनवरी तक मौसम में बदलाव के साथ अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वैज्ञानिकों का बताना है कि इस अवधि में समस्तीपुर के साथ ही दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण जिलों में 24 जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं बारिश के समय हवा की गति अधिक रह सकती है। बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुबह 9 बजे तक सड़क पर छाया रहा कुहासा
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इस दौरान 25 मीटर से भी कम विजिबिलिटी रही। बताया जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस बीच सड़कों पर यातायात के दौरान परेशानी बनी रही।

^आगामी तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ ही बारिश के समय हवा की गति 15 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है। मौसम के अनुकूल मिले वैज्ञानिक सलाह पर ही खेती करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, आरएनएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!