Samastipur

केंद्रीय कृषि विवि पूसा के कुलपति को कृषि नायक पुरस्कार दिया गया ।

समस्तीपुर।डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति डा. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि नायक पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन एक निजी समाचार चैनल की ओर से किया गया था। कुलपति को यह पुरस्कार कृषि के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। कुलपति की ओर से विवि के सूचना पदाधिकारी डा. कुमार राज्यवर्धन ने नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री के हाथों यह सम्मान प्राप्त किया है। बताया जाता है कि कुलपति अपने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से दिल्ली नहीं जा पाएं थे। हालांकि वे कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित जरूर हुए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!