Samastipur

समस्तीपुर में डाक पार्सल कंटेनर से 25 लाख की शराब जब्त,296 कार्टन शराब जब्त ।

समस्तीपुर।समस्तीपुर में शुक्रवार को नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डाक पार्सल गाड़ी से 296 कार्टून में रखी 2628 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक डाक पार्सल लिखी कंटेनर गाड़ी में शराब की बड़ी खेप तस्करों द्वारा छुपाकर ले जाई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एसबीआई मेन ब्रांच के पास से गुजर रही एक डाक पार्सल कंटेनर को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके अंदर छुपाकर रखी 296 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब से भरी डाक पार्सल कंटेनर गाड़ी को पकड़ा गया है। इसमें चालक की भी गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि शराब पूर्णिया से समस्तीपुर के कल्याणपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ट्रक चालक को जेल भेज कर आगे की कारवाई में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!