Ajab Gajab NewsSamastipur

हेडमास्टर ने अपने पैसों से स्कूल में उतार दिया हवाई जहाज, अब बच्चों की हवाई जहाज में लगेगी पाठशाला ।

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर व पटोरी प्रखंड की सीमा पर अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिगपुर। यहां शिक्षा में नित नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। इस बार एक और अभिनव प्रयोग किया गया है। इस बार शिक्षा उड़ान का निर्माण कराया गया है। इसके बाद यहां के बच्चे हवाई जहाजनुमा शिक्षा उड़ान में बैठकर शैक्षणिक सागर में गोते लगाएंगे। इस नए प्रयोग के सूत्रधार कोई और नहीं बल्कि स्वयं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मेघन सहनी हैं। उनके इस सफल प्रयास की चर्चा चहुंओर है। मध्य विद्यालय नंदनी में बनी शिक्षा एक्सप्रेस से प्रेरित होकर अब शिक्षा उड़ान की कल्पना की और इसे धरातल पर उतारा। क्या है शिक्षा उड़ान विद्यालय की छत पर एक कमरे को हवाई जहाज की शक्ल दी गई है। इसमें बजाब्ता एक सुसज्जित पुस्तकाल भी है। इसमें लगभग 25 से 40 बच्चे बैठकर आराम से सजी पुस्तकों को पढ़ सकते हैं। इसका नाम शिक्षा उड़ान रखा गया है। उद्देश्य सिर्फ यही है कि बच्चों के अंदर हवाई जहाज की तरह तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिले। बताते हैं कि शिक्षा उड़ान के अंदर इस तरह की सजावट व रंग रोगन की गई है ताकि अंदर प्रवेश करते ही बिल्कुल हवाई जहाज में बैठे होने की अनुभूति हो सके। वहीं खिड़की, उसी प्रकार की कुर्सी, हवाई जहाज के बाहर रनवे, पहिए कहने का तात्पर्य सबकुछ हवाई जहाज के जैसा ही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विधायक आज देंगे इस उड़ान को गति

वैसे तो छात्रों के लिए विद्यालय बंद है लेकिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिगपुर में बने शिक्षा उड़ान का विधिवत उद्घाटन सोमवार को विधायक राजेश कुमार सिंह करेंगे। प्रधानाध्यापक मेघन सहनी ने बताया कि सोमवार को उद्घाटन के बाद विधिवत उड़ान भरेगी। इसके बाद यह शिक्षा उड़ान हमेशा बच्चों के लिए उपयोगी और प्रेरणास्वरूप बनी होगी।

शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित है विद्यालय

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिवैसिगपुर को 2019 में राज्यस्तरीय शिक्षा रत्न पुरस्कार का सम्मान मिल चुका है। इसके अलावा 2021 तक इस विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं ने छात्रवृति की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!