Samastipur

दलसिंहसराय में सरदारगंज चौक सहित मुसरीघरारी और ताजपुर में भी बनेगा फ्लाई ओवर,जाम से मिलेगा निजात ।

समस्तीपुर। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 28 पर रोज लगने वाले जाम से निजात के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तीन जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण करने जा रही है। इससे लोगों को जहां आवागमन में सुविधा होगी वहीं दुर्घटना में भी कमी आएगी। यह फ्लाईओवर दलसिंहसराय, मुसरीघरारी और ताजपुर में बनेगा। इन तीनों फ्लाईओवर के निर्माण पर 103 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एनएचआई ने टेंडर निकालकर मुम्बई की एक कंपनी के साथ छह महीने पहले कंट्रेक्ट साईन भी कर दिया है। हालांकि अभी तक इन तीनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि बरौनी से मुजफ्फरपुर होते हुए गोरखपुर तक जाने वाली एनएच 28 पर दलसिंहसराय, मुसरीघरारी और ताजपुर में भयंकर जाम लगता है। दलसिंहसराय अनुमंडल मुख्यालय के साथ-साथ बहुत बड़ा बाजार भी है। इस वजह से दलसिंहसराय चौराहा पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ-साथ अक्सर दुर्घटनाएं भी होती है। यही स्थिति मुसरीघरारी चौराहा की है। जिला मुख्यालय के साथ-साथ पटना जाने के लिए यहां से प्रमुख सड़क निकलती है। जिस वजह से यहां पर अक्सर जाम रहता है। ताजपुर बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ-साथ इन जगहों पर दुर्घटनाएं भी बहुत ज्यादा होती है। जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आलोक में एनएचएआई ने इसकी स्वीकृति दो साल पहले दी। पिछले साल जून में निविदा फाइनल करते हुए 13 प्रतिशत कम पर मुम्बई की एक कंपनी को इन तीनों फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य का जिम्मा भी सौंप दिया गया। लेकिन आज तक इन तीनों जगहों पर निर्माण कार्य शुरू नही हुआ। मुसरीघरारी में मंदिर का टूटेगा एक हिस्सा

फ्लाईओवर के निर्माण के कारण मुसरीघरारी स्थित मंदिर का कुछ हिस्सा तोड़ने की बात कही जा रही है। तत्कालीन जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को इसके लिए अधिकृत करते हुए मंदिर प्रबंधन समिति से बात कर फ्लाईओवर निर्माण में सहयोग करने के लिए बात करने को कहा था। एसडीओ के द्वारा इसको लेकर बात भी की गई है। सातनपुर में फ्लाईओवर निर्माण के लिए नहीं हुआ अब तक टेंडर

इतना ही नहीं एनएच 28 पर सातनपुर में भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होना है। जिलाधिकारी के प्रस्ताव पर एनएचएआई ने इसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। कितु पिछले आठ महीने से यह रुकी हुई है। बताया जाता है कि सातनपुर में फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सिर्फ टेंडर होना बाकी है। जैसे ही टेंडर होगा,इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा। यहां भी अक्सर जाम लगता है। इसके साथ-साथ दुर्घटनाएं बहुत ज्यादा होती है। जिसके कारण यहां फ्लाईओवर निर्माण कराने का आग्रह किया गया।

कहते हैं अधिकारी

जिला प्रशासन की ओर से फ्लाईओवर निर्माण के लिए जो भी सहयोग की जरूरत है,प्रशासन की ओर से किया जाएगा। कतिपय कारणों से कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बात एनएचएआई के द्वारा कही जा रही है।
ऋषव राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!