Samastipur

दलसिंहसराय:शिक्षा विहार ने मनाया अपना पाँचवा स्थापना दिवस ।

दलसिंहसराय,प्रखंड के भटगामा स्थित शिक्षा विहार कोचिंग संस्थान ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी से अपना पाँचवा स्थापना दिवस समारोह शिक्षाविद दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता एंव संस्थान के निदेशक सुशांत चन्द्र मिश्र के संचालन में मनाया.साथ ही संस्थान गणतंत्र दिवस समारोह पर झंडोतोलन के साथ अपने छात्रों के बीच क्वीज़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जिसका नेतृत्व संस्थान के शिक्षक मनीष सिंह ने किया.जिनमें पाँच बेहतर उपलब्धि वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. सम्मानित छात्रों मे विक्रम कुमार, सुप्रिया कुमारी, मोहम्मद एज़ाज़ और हरिओम कुमार पाठक को सम्मानित किया गया.समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. गणेश प्रसाद सिंह,विशिष्ट अतिथि प्रो. पी के झा प्रेम तथा प्रो. नर नारायण अवधेश ने संस्थान के स्थापना दिवस पर अपने उद्बोधन में कहा संस्थान के बेहतरीन उपलब्धि के लिए भूरी भूरी प्रशंशा की.मौके पर सह निदेशक प्रीति प्रियदर्शीनी,प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, विधान चन्द्र मिश्र, मुन्ना कुमार,पंकज कुमार,दिगंबर झा,अखिलेश कुमार,कन्हैया कुमार,अमरजीत कुमार,आकाश कुमार,नूतन कुमारी,अविनाश कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!