Samastipur

सरदारगंज चौक के पास डिक्की तोड़ 50 हजार लेकर फरार हुए उचक्का ।

दलसिंहसराय,शहर के सरदारगंज चौक के पास गुरुवार को एक व्यक्ति के बाइक का डिक्की तोड़ कर 50 हजार लेकर उचक्का फरार हो गया.पीड़ित व्यक्ति कल्याण पुर निवासी विभीषण पंडित ने इसे लेकर थाना में आवेदन दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति खरीदारी करने को लेकर शहर के थाना रोड स्थित एसबीआई बैंक से 50 हजार की निकासी कर अपने बाइक की डिक्की में रख कर सरदारगंज चौक के पास बाइक लगा खरीददारी करने गया था.तभी कुछ उचक्कों द्वारा बाइक की डिक्की तोड़ कर पैसा लेकर फरार हो गया.सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!