Indian RailwaysPatna

बरौनी जंक्शन से कामाख्या, टाटानगर एवं हटिया स्टेशनों के लिए फिर से दूध की ढुलाई प्रारंभ,7 महीने बाद फिर से शुरू हुई दूध ढुलाई सेवा।

पटना।सोनपुर:
मंडल रेल प्रबंधक नीलमणि के मार्गदर्शन एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री चंद्रशेखर प्रसाद के सतत मॉनिटरिंग द्वारा मंडल पर अधिकाधिक पारम्परिक एवं गैर – पारम्परिक माल लदान को आकर्षित करने हेतु रेल मंत्रालय की मुहीम ” हंगरी फॉर कार्गो” ( Hungry for Cargo) के तहत माल ढुलाई कारोबार बढ़ाने एवं तीव्रगामी संरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा रहा है l

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी के परिणामस्वरूप सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन से 7 महीने के लंबे अंतराल के बाद दो गंतव्य कामाख्या स्टेशन एवं टाटानगर स्टेशन के लिए दूध की ढुलाई फिर से शुरू की गई हैl

विदित हो बरौनी डेयरी द्वारा सेवित क्षेत्रों में बाढ़ ने पशुधन और हरे चरागाहों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे दूध उत्पादन और आपूर्ति में भारी कमी आई थी। इस कारण से डेयरी द्वारा दूध की ढुलाई बंद कर दी गई थी l

सोनपुर मंडल के लगातार प्रयासों से दूध की ढुलाई 21.1.2022 से निम्नानुसार फिर से शुरू की गई है। इसके तहत ट्रेन संख्या 12506 में 460 क्विंटल कामख्या के लिए तथा गाड़ी संख्या 18182 में 412 क्विंटल दूध टाटा नगर के लिए बरौनी जंक्शन से भेजी गई l
इस माह के अंत तक एक अन्य गंत्तव्य हटिया के लिए भी दूध की ढुलाई शुरू की जाएगी।

रेलवे द्वारा यह सुविधा प्रत्येक सप्ताह बरौनी जंक्शन से कामाख्या स्टेशन तक 03 दिन (सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार) , टाटानगर स्टेशन के लिए 04 दिन (रविवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार ) तथा हटिया स्टेशन के लिए 03 दिन ( सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार ) निर्धारित की गई है l
जिससे मासिक आधार पर रेलवे को ₹ 22.75 लाख का अनुमानित राजस्व प्राप्त होगा l

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!