Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के नए वार्डों के गठन में तेजी आएगी,डीएम ने किया समीक्षा

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कलेक्ट्रेट स्थित अपने निजी प्रकोष्ठ में विभागों की समीक्षा के दौरान डीएम योगेंद्र सिंह ने अभिलेखागार प्रशाखा में 1115 लंबित मामलों को माहवार शेड्यूल तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं चौकीदार व दफादार के वेतन, वर्दी भत्ता, सेवांत लाभ को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं नगर निकाय में शामिल किए गए नए क्षेत्रों में वार्ड गठन के कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। जिले में पटाखा की दुकान व सिनेमा हॉल के लाइसेंस की समीक्षा की गई। डीएम ने मापतौल विभाग के अधिकारी को पूर्व सत्यापन, राजस्व की वसूली, विशेष शिविर का आयोजन कर बाजार समिति के खाद दुकानों के अनुज्ञप्ति का रिन्युअल करने का निर्देश दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!