Samastipur

समस्तीपुर में 14 लाख श्रम कार्ड बनाने के लक्ष्य के करीब पहुंचा विभाग, 60% कार्ड बने

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कलेक्ट्रेट स्थित अपने निजी प्रकोष्ठ में डीएम योगेन्द्र सिंह ने मंगलवार को श्रम संसाधन, नियोजन, सांख्यिकी, निबंधन, एनआईसी, निर्वाचन, कोषागार, नगर निगम विभाग में चल रहे योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान श्रम संसाधन व नियोजन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि श्रम कार्ड बनाने में जिला का स्थान राज्य में पहला है। जिला को 14 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त था। जिसमें 60 फीसदी लक्ष्य पूरा हो चुका है। वहीं बताया गया कि 12 बच्चों को मजदूरी से मुक्ति दिलाई गई है। दो प्रवासी मजदूर के परिजनों को मृत्यु उपरांत लाभ दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!