Samastipur

साईकिल से ननिहाल जा रहे युवक की गोसपुर के चौर में डूबने से हुई मौत

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गोसपुर कोल्ड स्टोरेज के बगल में स्थित चौर में डूबने से गुरुवार को रामपुर जलालपुर निवासी राम सागर शर्मा के पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा की मौत हो गई ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार बीरेंद्र घर से साईकल लेकर ननिहाल जाने के लिए निकला था.परन्तु ननिहाल जाने के क्रम में बुधवार की शाम गोसपुर कोल्ड स्टोर के बगल में चाय दुकान में चाय पीने लगा.और साईकल लगा कर चौर तरफ गया.उसका पैर सिलिप कर गया और वह गहरे पानी मे चला गया.

वही चाय दुकान पर बैठे कुछ लोग जब तक दौड़ कर वहाँ पहुँचते तब तक वह गहरे पानी मे जा चुका था.रात्रि होने की वजह से उसकी खोजबीन नही की जा सकी.गुरुवार को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया गया.सूचना पर पहुचे मुखिया व स्थानीय प्रशासन की मदद से गोताखोरों ने घण्टों खोजबीन की जिसके बाद युवक का शव चौर से बाहर निकाला गया.जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!