Samastipur

दलसिंहसराय:ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति की अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित।।

दलसिंहसराय,प्रखंड के रामपुर जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक सेवा समिति की अनुमण्डल स्तर की बैठक डॉक्टर रफीक आलम एंव डॉक्टर श्रीनारायण यादव की अध्यक्षता में की गई.बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई.बैठक में पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष डॉक्टर डी.एन सिंह को पंचायती राज विधान परिषद सदस्य के लिए चुनाव लड़ने का सभी डॉक्टरों ने निर्णय लिया.साथ ही सरकार के द्वारा ग्रामीण चिकित्सक को लेकर बरते जा रहे उदासीनता पर दुख प्रकट करते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया.एमडी डॉक्टर एपी सिन्हा ने कोरोना को लेकर लोगो को जागरूक करते हुए मास्क पहनने पर जोर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैठक में राज्य कमिटी सदस्य डॉक्टर राज कुमार राजेश,
प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर केदार प्रसाद,अनुमंडल अध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार साह,प्रखंड सचिव डॉक्टर सन्तोष कुमार,डॉक्टर विष्णुदेव सिंह, डॉक्टर उमेश झा,डॉक्टर चन्द्रशेखर साह,डॉक्टर महादेव प्रसाद,डॉक्टर चन्दन कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!