Samastipur

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर के मनियारपुर चिमनी के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत,एक घायल ।

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मनियारपुर चिमनी के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई । जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । मृतकों की पहचान पिपरपाती निवासी मनोज पासवान के 24 वर्षीय पुत्र फूलबाबू पासवान और केवटा निवासी विजय कुमार के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार चौधरी रूप में की गई । वहीं , विक्रम कुमार गम्भीर रूप से जख्मी बताया गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि पिपरपाती निवासी फूलबाबू पासवान अपने दो दोस्त सूरज व विक्रम के साथ बाइक से मनियारपुर बहन के यहाँ से घर लौट रहा था । तभी मनियारपुर चिमनी के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई । जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा । दो युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई । वहीं एक जख्मी को इलाज के लिए लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!