Samastipur

दलसिंहसराय में केस दर्ज:दारोगा ने दहेज में 15 लाख नहीं देने पर पत्नी को घर से निकाला

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार पुलिस के एक दारोगा के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही सिविल कोर्ट दलसिंहसराय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय के न्यायालय में विविध वाद दाखिल कर दारोगा पति समेत सास देवर के खिलाफ मुकदमा दायर करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार जिले के विद्यापतिनगर थानांतर्गत एक गांव की पीड़ित महिला ने दायर मुकदमा में आरोप लगाया है कि मेरी शादी उजियारपुर थाने के लखुआ पतैली गांव के स्वर्गीय राम स्वार्थ चौरसिया के पुत्र बिट्टू कुमार कमल के साथ दो वर्ष पूर्व 2019 हुई थी।

 

शादी के समय पति रेलवे ग्रुप डी में पदस्थापित थे। जैसे ही मेरे पति बिट्टू कुमार कमल का सेलेक्शन बिहार पुलिस के दारोगा में हुआ, ताे वे दहेज में 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। इनकार करने पर मुझे शारीरिक, आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर अपने साथ रखने से इनकार करने लगे। पीड़िता ने पूर्व में भी अपने पति, सास सुनीता देवी व देवर बबलू कुमार पर दहेज नहीं देने पर शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित का आरोप लगाते हुए विद्यापतिनगर थाना कांड एवं महिला थाना कांड दर्ज कराने की बात अंकित कराई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!