Samastipur

दलसिंहसराय:दहेज लोभियों ने गर्भवती बहु को मारपीट कर किया जख्मी, भर्ती

उजियारपुर थाना क्षेत्र के चैता गांव में ससुराल वाले ने अपने गर्भवती बहु को दहेज के खतिर मारपीट कर जख्मी कर दिया.जिसके बाद बहु ने ससुराल से किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और जख्मी हालत में ही मायके पहुची.जँहा मायके वालों ने अपनी बेटी को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जख्मी की पहचान उजियरपुर के महेसारी निवासी टुनटुन राम की पुत्री रानी कुमारी(24) के रूप में हुई है.परिजनों ने बताया कि एक साल पहले ही रानी की शादी हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ चैता वार्ड 2 निवासी विनोद राम के पुत्र विक्रांत कुमार के साथ किये थे.साथ ही समर्थ के अनुसार गिफ्ट भी दिए. परन्तु कुछ महीनों से रानी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित

कर रहे थे.रानी 5 महीने से गर्भवती भी है.कल ससुराल वाले ने रानी के साथ मारपीट करते हुए अधमरा कर दिया.इसे लेकर मायके वाले थाना को इस बात की सूचना दे दिए है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!