केवटा में सुरेंद्र प्रसाद यादव के शहादत दिवस पर विधायक सहित कई नेताओं ने माल्यार्पण कर दिया श्रधांजलि
कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी दलसिंहसराय विद्यापतिनगर लोकल कमिटी द्वारा रविवार को दलसिंहसराय क्षेत्र के केवटा में दिवंगत कम्युनिस्ट नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव के 10 वां शहादत दिवस सादगी के साथ कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार मनाया गया.शहादत दिवस पर सीपीएम के विभूतिपुर से विधायक अजय कुमार,अंचल सचिव विधानचंद्र ,नीलम देवी,कुंदन कुमार सहित कई नेताओं ने सुरेंद्र प्रसाद यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया.वही एक श्रधांजल सभा का आयोजन किया गया.जिसमे सभी वक्ताओ ने अपनी अपनी बात रखी और उन्हें याद किया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।