Samastipur

दलसिंहसराय:शराब छापेमारी करने आई पुलिस दल ने ढेपुरा से चुरा ली बकड़ी और खस्सी,जांच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के ढेपुरा में रविवार की रात्रि पुलिस की वर्दी में शराब की सूचना पर मुर्गी और बकड़ी फर्म में छापेमारी करने आयी पुलिस दल ने फर्म से 6 बकड़ी और तीन खस्सी की चोरी कर फरार हो गया.इसे लेकर दलसिंहसराय के ढेपुरा गांव के शंकर राय ने दलसिंहसराय पुलिस को आवेदन देकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस को दिए गए आवेदन में शंकर ने बताया है कि रात्रि में अपने मुर्गा फर्म पर सोए हुए थे.इसी बीच खटपट की आवाज सुनाई देने पर रूम से बाहर निकला तो देखा कि पुलिस की वर्दी में दो लोग खड़े थे.जो गली देते है कहा कि तुम शराब का कारोबार करते हो।वही पास में अन्य एक गाड़ी लगी थी।जिसमे से कुछ आदमी उतर पर चोरी से फर्म में से 6 बकड़ी और तीन खस्सी की चोरी कर गाड़ी में लेकर फरार हो गया.जिसके बाद कुछ ही देर बाद फिर एक पुलिस गश्ती आयी तो मैंने घटना की जानकारी दिया. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!