Samastipur

समस्तीपुर:विभूतिपुर के युवक का सलेमपुर पोखर में उपलाता मिला शव,जाँच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के परोरिया पंचायत स्थित सलेमपुर पोखरा में पांच दिन पहले डूबे युवक का शव सोमवार की सुबह पानी में उपलाता हुआ मिला। इसके पूर्व घटना के बाद हाजीपुर से पहुंचे एसडीआरएफ की टीम शव को खोजती रही। परंतु टीम को शव नहीं मिल पाया था। अंतत: प्रशासन की टीम ने युवक के डूबने की घटना से इनकार करते हुए यह संभावना जताई थी कि युवक कहीं भाग गया है। इसी बीच सोमवार की सुबह युवक का शव उसी तालाब में उपलाता हुआ मिला। बता दें कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा चोचाही गांव निवासी सिघेश्वर सदा का 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार सदा अपने बहन की ससुराल परोरिया गांव आया था। वह गत 8 दिसम्बर बुधवार की सुबह शौच करने तालाब किनारे गया था। उसी समय से वह गायब था। परिजनों ने डूबने की संभावना जाहिर करते हुए ग्रामीणों और प्रशासन को दी थी। ग्रामीणों के अलावा प्रशासनिक स्तर से भी युवक के शव की खोजबीन की गई थी। सीओ अजित कुमार झा ने बताया कि युवक का शव उसी तालाब के किनारे में उपलाता मिला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चोचाही में मृतक का शव आते ही स्वजनों में मचा कोहराम

विभूतिपुर, थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत अंतर्गत चोचाही मुसहरी के निवासी करीब 35 वर्षीय राज कुमार सदा का शव सोमवार को गांव आते हीं स्वजनों के क्रंदन से गांव में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। बीमार रहने के कारण विगत 8 दिसंबर को वह उजियारपुर थाने के सलेमपुर गांव अपनी बहन के घर गया था। वहीं वह एक पोखर किनारे शौच के लिए गया था। इस क्रम में उसका पांव फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह लोगों ने वहां पोखर किनारे उसकी लाश उपलाते देखा। मृतक का शव चोचाही मुसहरी आते ही चीख-पुकार मच गई। मृतक के छह बच्चों के साथ पत्नी रीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!