Samastipur

दलसिंहसराय:शतरंज में अमित प्रकाश तो 100 मीटर दौड़ में श्याम कुमार सुमन ने लाया प्रथम स्थान

दलसिंहसराय।।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय आर एल महतो इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन के परिसर में चल रहे चार दिवसीय मद्यनिषेध खेल महोत्सव के दूसरे दिन के खेल में सभी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया.

 

शतरंज में प्रथम स्थान अमित प्रकाश, द्वितीय स्थान चंदन कुमार एवं तृतीय स्थान मुंशी कुमार को विजेता घोषित किया गया.कैरमबोर्ड में प्रथम स्थान मिथुन कुमार, द्वितीय स्थान हसीन अख्तर एवं तृतीय स्थान मुन्ना कुमार विजेता रहे.फास्ट वॉकिंग रेस में बालक वर्ग में सूर्यदेव कुमार प्रथम स्थान,कन्हैया कुमार द्वितीय स्थान एवं सुतीन कुमार तृतीय स्थान पर आकर विजेता बने.वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आयुषी राज, द्वितीय स्थान गायत्री प्रभा एवं तृतीय स्थान सोनम कुमारी विजेता रही.

 

100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में श्याम कुमार सुमन ने प्रथम स्थान, गोपाल दास ने द्वितीय स्थान एवं सुमित कुमार ने तृतीय स्थान हासिल कर विजेता बने. मैथमेथिकल रेस में बालक वर्ग में गुंजन कुमार ने प्रथम स्थान, नीतीश कुमार ने द्वितीय स्थान एवं सुशील कुमार ने तृतीय स्थान हासिल कर विजेता बने.बालिका वर्ग में अनुपम प्रथम स्थान, फरहत नसरीन द्वितीय स्थान एवं स्वाति कुमारी ने तृतीय स्थान लाकर विजेता बनी.समाचार लिखे जाने तक और भी खेल जारी था.वही महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार पंकज ने बताया कि 14 दिसम्बर को स्व. राम लखन महतो मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीओ ज्ञानेन्द्र कुमार के द्वारा किया जायेगा.कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार के लगभग दस जिलों की टीम भाग ले रही.प्रतियोगिता का फाइनल मैच 15 दिसम्बर को सम्पन्न होगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!