Samastipur

शराब नहीं पीएंगे तो खुद से ही बंद हो जाएगा तस्करी का सिस्टम :दलसिंहसराय डीएसपी

समस्तीपुर।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय अनुमण्डल अंतर्गत लोहागीर पंचायत के वार्ड 8 स्थित एक निजी स्कूल के प्रांगण में सोमवार को दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश पाण्डेय ने स्कूल व गांव के बच्चों को ऑपरेशन संस्कार के तहत नौतिकता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को बताया कि जीवन में एक लक्ष्य तय कर नित्य वहां तक पहुंचने का प्रयास करें। बिना लक्ष्य निर्धारित किए पढ़ाई का कोई मोल नहीं रह जाता। लक्ष्य तय कर सच्ची लगन व कठोर मेहनत कर आसानी से मंजिल तक पहुंच सकते हैं। आधुनिक युग में मोबाइल का उपयोग आपको लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक है।

 

इसका सही उपयोग करें। उन्होंने शराब से होने वाली हानि को बताते हुए शराब सेवन नहीं करने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि लोग शराब का उपयोग नहीं करेंगे। तो समाज में शराब बेचने व बनाने वाले स्वयं ही शराब के धंधे छोड़ देंगे। परिवार के एक सदस्य यदि अपने घर की जिम्मेदारी लें तो समाज में एक नई बदलाव आएगी। मौके पर पूर्व मुखिया व मिथिला मिल्क यूनियन के अध्यक्ष उमेश राय, उपेंद्र सिंह, शिक्षक पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!