Patna

लालू के लाल तेजप्रताप ने मामा साधु यादव को कहा दिया हत्‍यारा,बोले-बिहार आते हैं तो करेंगे यह काम

पटना। लालू प्रसाद (RJD Supremo Lalu Prasad Yadav) के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने शनिवार को एक-एक कर दो ट्वीट कर सियासत गरमा दी है। पहले ट्वीट में तो उन्‍होंने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन दूसरे ट्वीट में अपने मामा और पूर्व सांसद साधु यादव (Ex MP Sadhu Yadav) पर निशाना साधा है। पुतला दहन की एक तस्‍वीर शेयर कर उन्‍होंने साधु यादव को खुलेआम धमकी दे दी है। पहले ट्वीट में तेजप्रताप ने अपने अंदाज में लिखा है, रुकऽअ, हम आऽवतानी बिहार तऽ गर्दा उड़ाऽव तानी तोहार…। बुढ़ बुजुर्ग बाड़ऽअ, तनिक औकात में रहल सिखऽ। पाजामा से बाहर आऽवल के कौनो जरूरत नईखे। दूसरे ट्वीट में उन्‍होंने पुतला दहन की एक तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है, साधु यादव का पुतला दहन छात्र जनशक्ति परिषद ने किया। हमारी मां-बहनों की इज्‍जत को सरेआम बेइज्‍जत करने वाले उस कंस को मेरा खुला निमंत्रण है कि अगर मां का दूध पीया है तो मैदान में आके दो-दो हाथ कर ले।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामा ने तेजस्‍वी को सुनाई थी खूब खरीखोटी

मालूम हो कि तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) की नौ दिसंबर को हुई शादी के बाद से ही खास लोगों में नाराजगी दिख रही है। लालू प्रसाद के साले साधु यादव ने तो इसको लेकर काफी आपत्ति जताई थी। लालू परिवार को उन्‍होंने जमकर खरीखोटी सुना दी थी। साधु यादव ने कहा था कि यादव समाज में लड़कियों की कमी थी क्‍या जो तेजस्‍वी ने इसाई लड़की से शादी कर ली। अब वे किस हक से यादवों का वोट मांगेंगे। वे तो क्रिश्चियन हो गए हैं। साधु ने यह भी कह दिया कि लालू प्रसाद दूसरों को भकचोन्‍हर कहते हैं लेकिन असली भकचोन्‍हर तो उनका बेटा है। साधु यादव ने लालू प्रसाद की बेटियों को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कही थी। कहा कि सबकी पोल खोलकर रख देंगे। राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह की तुलना उन्‍होंने सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह से कर दी थी।

बिना नाम लिए ट्वीट से मचा घमासान

ऐसे में माना जा रहा रहा है भले नाम नहीं लिया हो लेकिन तेजप्रताप का ट्वीट अपने मामा के लिए ही है। इसमें उन्‍होंने ललकारते हुए लिखा है कि रुकिए हमार बिहार आकर आपका गर्दा उड़ाते हैं। बूढ़े बुजुर्ग हो गए हैं इसलिए औकात में र‍हना सीखिए। पायजामा से बाहर आने की जरूरत नहीं है। ले‍किन दूसरी ट्वीट से क्‍ल‍ियर हो गया कि उन्‍होंने कि‍से यह बात कही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!