Samastipur

राज्य खाद्य निगम गोदाम का दलसिंहसराय एसडीओ ने किया अचौक निरीक्षण,दिया आवश्यक दिशा निर्देश

दलसिंहसराय ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाजार समिति दलसिंहसराय में स्थित बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम का शुक्रवार को एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ ने उपस्थित माप तौल निरीक्षक रविकांत संतोष से इलेक्ट्रॉनिक तराजू का सत्यापन कराया.जांच में तराजू सही पाया गया.एसडीओ द्वारा गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया गया की जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सही वजन कर खाद्यान्न उपलब्ध कराएं.

वही एसडीओ ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को निर्देश दिया कि आप अपना खाद्यान्न सही वजन कर ले एवं उपभोक्ताओं को भी सही वजन कर खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही निर्धारित मूल्य ले. वही दूसरी ओर माप तौल विभाग ने माप तौल उपकरणों का निरीक्षण कर आज 5700 रुपये की वसूली भी की. एसडीओ ने माप तौल निरीक्षक को निर्देश दिया कि जनवतिरण प्रणाली की दुकानों एवं पैक्सों का नियमित रूप से निरीक्षण करें.सही वजन के साथ सामान लोगों को मिले इसे सुनिश्चित कराएं.मौके पर माप तौल रिपेयरर मनोज कुमार पाठक, गोदाम प्रबंधक समेत कई लोग मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!