पंचायत भवन पर मुखिया,वार्ड सदस्यों ने लिया पद की शपथ,विकास का लिया संकल्प
दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के सभी 14 पंचायतों में हुए चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य सहित अन्य प्रतिनिधि को शुक्रवार को पंचायत समिति भवन के सभागार में बीडीओ प्रफुल चन्द्र प्रकाश ने पद और गोपिणीयता का शपथ दिलवाया.आज चकबहाउद्दीन पंचायत ,सुल्तानपुर घटहो और मोख्तियारपुर सलखननी पंचायत के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलवाया गया.साथ ही शराब ना पीने की भी शपत सभी जनप्रतिनिधियों को दिलाया गया.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।