Samastipur

एसबीआई बैंक से पैसा निकाल घर जा रही महिला से डैनी चौक पर बदमाशों ने 2 लाख छीन कर फरार हुआ

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डैनी चौक पगड़ा के पास एसबीआई मेन ब्रांच से 2 लाख रुपये निकाल कर बाइक से घर जा रही जनकपुरनिवासी शिक्षक असरफी राम की पत्नी सुशीला देवी का बाइक सवार छिनतई ग्रुप के बदमाशो ने महिला से 2 लाख झपट कर फरार हो गया.महिला व उनका बेटा रोते बिलखते थाना आई.जँहा सारी बात थानाध्यक्ष कुमार ब्रिजेश को बताया.सूचना के बाद थानाध्यक्ष दल बल के साथ जांच के लिए निकल गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सुशीला देवी ने बताया वह अपने बेटे के साथ एसबीआई बैंक से होम लोन का 2 लाख रुपये निकाली थी.और 2 लाख रुपये एंव मोबाइल अपने पर्स में रख कर आपमे बेटे के साथ घर जा रही थी.एनएच 28 डैनी चौक के पास पीछे से आरहे एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उनका पर्स छीन कर भाग गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!