Samastipur

मेक इन इंडिया के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा संकल्पित

समस्तीपुर। भाजपा का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार से आरंभ हुआ। पहले दिन छह सत्र में प्रशिक्षण हुआ। वक्ताओं ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए कार्यों की लंबी श्रृंखला से अवगत कराया। कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कोरोना महामारी जैसी विपदा को अवसर में बदलते हुए स्वदेशी टीकाकरण रिकॉर्ड समय में निर्माण कर दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण करना अपने आप में एक उदाहरण है। उनके कुशल नेतृत्व मे देश सामरिक क्षेत्र मे, गरीब के उत्थान हेतु, सामरिक क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र मे आयात को घटाते हुए निर्यात के क्षेत्र में मेक इन इंडिया के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य चल रहा है। आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रथम वर्ग को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के लोकल फार वोकल कार्यक्रम ने देश को एक नई दिशा दी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की। संचालन महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इसके पूर्व भाजपा का झंडा फहरा कर सर्वप्रथम वंदे मातरम् के उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौके पर विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान के साथ जिलास्तर के कई नेता मौजूद रहे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता मणि प्रसाद सिंह तथा संचालन जिला महामंत्री प्रभात कुमार ने किया। विचार-परिवार विषय को संबोधित करते हुए लालगंज के विधायक संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा भारत के राष्ट्रीय विचारधारा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विकास के लिए व्यक्ति निर्माण के संकल्प के साथ विचारधारा के अंदर राजनीतिक दल का जरूरत महसूस करते हुए जनसंघ की स्थापना हुई । जो 1980 मे भारतीय जनता पार्टी के रूप में स्थापित हुई। वह समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है तथा एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र के लिए ²ढसंकल्पित है। तीसरे वर्ग में तरैया विधायक जनक सिंह ने अपना उदबोधन दिया। वहीं चौथे सत्र में भारत का वैश्विक परि²श्य एवं नेपाल विषय पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में सभी ²ष्टि से नेपाल हमारा अच्छा पड़ोसी होगा। कुछ समय के लिए सत्ता के खेल में भटकाव हुआ लेकिन आज फिर से अपनी जगह पर है। हमें उससे मधुर संबंध बनाकर रखना है। प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, नीलम सहनी, जयकृष्ण झा, जवाहर प्रसाद सिंह, डॉ तरुण कुमार, सत्येंद्र सिंह, पलटन राम, राजीव कुमार चौधरी, सुनील राय, राकेश राज, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पांडे, अनीश राज, दीपक मंडल, अमित सिंह, अशोक चौधरी, शिव शंकर चौधरी, घनश्याम राय, अशोक निषाद, संजय सिंह, गीतांजलि, जगदेव राम, वीरेंद्र यादव, राजू पटेल, ठाकुर संग्राम सिंह, अभय प्रकाश, अमर कुमार सिंह सहित 400 प्रतिनिधि ने भाग लिया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!