Samastipur

अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में दलसिंहसराय की बेटी अनीशा व जूही का हुआ चयन

दलसिंहसराय प्रखंड के दो फुटबॉल खिलाड़ी का चयन अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ है.इसकी जानकारी वीमेंस शॉकर के सचिव विनोद राय ने देते हुए बताया कि दलसिंहसराय के ढेपुरा निवासी स्व. मनोज राय व माँ किरण राय की पुत्री अनीषा कुमारी एंव केवटा निवासी दीनानाथ ठाकुर व माँ सुलेखा देवी की पुत्री जूही कुमारी का चयन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम में हुआ है.दोनों खिलाड़ी इस टीम का प्रतिनिधित्व करेगी.दोनों खिलाड़ियों का चयन दरभंगा में आयोजित ट्रायल में चयन एंव 6 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक चले प्रशिक्षण के आधार पर चयन किया गया है.यह प्रतियोगिता उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में 13 से 16 दिसम्बर तक आयोजित किया जाएगा. खिलाड़ियों के चयन पर वीमेंस शॉकर कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है. इसे लेकर प्रशिक्षक विनोद राय,नगर अध्यक्ष राजेश पासवान, उपाध्यक्ष चन्दन प्रसाद, गौरी शंकर, श्याम कुमार लाल,शम्भू प्रसाद,राज दीपक,स्वीटी प्रिया,प्रशांत कुमार पंकज सहित कई लोगो ने बधाई दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!