Samastipur

नगरगामा पंचायत में किराना दुकान में 80 हजार की किराना का सामान चोरी

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगर गामा पंचायत के विश्वासपुर चौक पर देर रात्रि चोरो ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर तेल भरा 2 टीना सहित कई कीमती सामान चोरी कर लिया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किराना दुकानदार काशी नरेश चौधरी ने बताया की जब गुरुवार को दुकान खोलने गए तो देखा दुकान का ताला टूटा हुआ है.वह कल ही किराना का सामान बाजार से खरीददारी कर के दुकान में लाये थे.

चोरो ने 2 टीना सरसो का तेल,मैदा की बोरी,दाल, आटा, सहित गल्ले में रखा 6 हजार नगद रुपये भी चोर अपने साथ ले गया.सामानों की कीमत लगभग 80 हजार लगाई जा रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!