सीओ के व्यवहार से खफा कर्मियों ने अंचल कार्यालय पर दिया धरना
दलसिंहसराय अंचल के कर्मियों ने सीओ के व्यवहार से खफा होकर शुक्रवार की सुबह अंचल कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए.हालांकि कुछ घण्टे बाद एसडीओ के आश्वासन व अंचलाधिकारी से बात होने पर धरना समाप्त कर फिर अपने अपने कार्यो में जुट गए.कर्मियों ने बताया कि अंचलाधिकारी के द्वारा एक कर्मचारी को किसी बात को लेकर डांट फटकार करते हुए गलत शब्द का प्रयोग करने के विरोध में सभी कर्मी एक जुट होकर धरने पर बैठक गए थे.समझौता के बाद धरना खत्म हुआ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।